- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
कॉफी रेसिपी: बहुत- से लोगों को चाय पसंद नहीं होती है, तो वो कॉफी पीना पसंद करते हैं। इससे उनकी सेहत भी अच्छी रहती है। वहीं, कुछ लोग तो कॉफी पीने के शौकीन होते हैं। लेकिन, अगर आपको होटल जैसी कॉफी बनानी नहीं आती है तो आप अपने स्वाद के साथ समझौता कर रहें हैं। इसे स्नैक्स के साथ पीने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

वैसे तो कॉफी बनाना बहुत आसान काम है, पर बहुत लोगों को सही तरीके से कॉफी बनानी नहीं आती है। पर अगर ऐसा है तो आप फिक्र मत करिए आज हम आपको कॉफी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते है।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक कप में कॉफी पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें थोड़ा- सा गर्म दूध डालकर फिर से फेंट लें। जब तक पेस्ट पूरी तरह से चिकना न हो जाए तब तक मिलाते रहें। जब झाग बनने लगे तो इसे फेंटना बंद कर दीजिए। अब एक पैन में दूध को उबाल लें। गर्म होने पर इसे 1 कप कॉफी में डाल लें। इसके बाद आप कप में दूध को थोड़ा ऊपर से इस तरह से डालें कि कॉफी में झाग आ जाए। चॉकलेट पाउडर डालें और गरमागरम कॉफी को सर्व करें।






