- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
क्रीमी हर्ब चिकन रेसिपी: नॉन वेज लोगों का चिकन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चिकन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये आपके शरीर को गर्म रखने का काम करता है। चिकन से बनी हर एक डिश बहुत स्वादिष्ट होती है। ऐसी ही एक डिश क्रीमी हर्ब चिकन है। ये डिश नाम से सुनने में जितनी स्वादिष्ट लगती है। उससे कई ज्यादा अधिक स्वाद में भी है। इसकी सबसे ख़ास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

आप इसे अपने बच्चों को लंच में बनाकर दे सकते हैं। पर क्या आपने क्रीमी हर्ब चिकन को कभी खाया है? और अगर खाया है तो आपने इसे कहां खाया है? क्या आपने कभी इस डिश को घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको स्वादिष्ट क्रीमी हर्ब चिकन की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप नमक और काली मिर्च के साथ चिकन को अच्छी तरह से मैरीनेट कर लें। उसके बाद एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करके उसमें चिकन डालें और हर तरफ से 8 मिनट तक पका लें। इसके बाद चिकन को निकालकर उसी पैन में बचा हुआ तेल लहसुन थाइम रोज़मेरी डाल लें।
इसके बाद आप मिल्क परमेसन, लेमन जेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप नमक और काली मिर्च डाल लें। उबाल आने तक पकाते रहें। अब चिकन डालें और सॉस को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाते रहें। इसके बाद आप चिकन को सर्विंग प्लेट में ट्रांसफर करें, सॉस डाल लें। अंत में इसे अजमोद से गार्निश करें। अब आपका क्रीमी हर्ब चिकन बनकर तैयार है। आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






