- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Soup
क्रीमी मशरूम सूप रेसिपी: सर्दी के मौसम में अगर गर्मागर्म सूप मिल जाए, तो आनंद आ जाता है। ये आपके शरीर को गर्म रखने का काम करता है। लेकिन, अगर बात क्रीमी मशरूम सूप की करें तो इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। क्रीमी मशरूम सूप आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसको बनाने में बहुत कम समय लगता है और पीने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाती है। क्या आपने कभी क्रीमी मशरूम सूप को ट्राई किया है?

अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। जी, हैं इस क्रीमी मशरूम सूप का स्वाद इतना कमाल का है कि क्रीमी मशरूम सूप को पीने के बाद आपको मजा आ जाएगा। पर अगर आपको ये बनाना नहीं आता तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको क्रीमी मशरूम सूप की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले मशरूम को कपड़े से पोंछकर तने के किनारे से थोड़ा हटाकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए। इसके बाद एक पैन में 1 या 2 टेबल स्पून बटर डाल कर पिघलने तक गरम कर लीजिए। अब मक्खन में अदरक डालकर हल्का- सा भून लें। फिर कटे हुए मशरूम, नमक और काली मिर्च डालिये, सारी सामग्री मिक्स होने तक मिला लें। इसके बाद धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकने दें। फिर मशरूम के अंदर से काफी रस निकल जाने के बाद खुले में 2 मिनट तक पका लें।
अब आप मशरूम के कुछ साबुत टुकड़े मशरूम पैन के 1/4 भाग में छोड़ दें। इसके बाद 3/4 भाग मशरूम के टुकड़े मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें। अब आप पिसे हुए मशरूम को उसी पैन में डालिये जिसमें साबुत टुकड़े हों। फिर 2 कप पानी डालकर उबाल आने के बाद इसमें 2-3 टेबल स्पून पानी में कॉर्नफ्लोर को घोल लें। सूप को 2-3 मिनट तक उबलने दें। फिर 1 टेबल स्पून मलाई डाल दीजिये और गैस बन्द कर दीजिये। इसे करें और 2 टीस्पून नींबू का रस डालें और मिला लें। अब आपका मशरूम सूप बनकर तैयार है, सूप को प्याले में निकाल लें। क्रीम और हरे धनिये से सजा लें। इसके बाद आप गरमागरम सूप पी लें।






