- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Side Dish
खीरे का रायता की रेसिपी: खाने के साथ अगर कुछ स्वादिष्ट मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। हम अकसर खाने के साथ सलाद, अचार या रायता खाना पसंद करते हैं। वहीं, रायता गर्मी के मौसम में आपके गले को राहत देता है और आपके पेट को भी ठंडा रखता है। लेकिन, अगर बात खीरे के रायते की करें, तो इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। मजे कि बात ये है कि खीरे का रायता बनने में बहुत कम समय लगता है और रायता पीने के बाद आनंद आ जाता है।

आप सभी ने खीरे का रायता जरूर पीया होगा ओर आप इसके बेहतरीन स्वाद से अवश्य ही परिचित होंगे। लेकिन, क्या आपने अपने घर पर जो खेरे का रायता बनाया उसका स्वाद रेस्टोरेंट के रायते की तरह आया था? या स्वाद बिगड़ गया था? अगर स्वाद बिगड़ गया था तो आप इस रेसिपी को पढ़कर सही तरीके से खीरे का रायता बनाना आसानी से सीख सकते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप खीरे को लेकर उसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक पैन लेकर उसे गर्म करके उसमें जीरा डालकर भून लीजिए। अब जीरा को हल्का ब्राउन होने पर गैस बंद कर दीजिए और जीरे को प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसके बाद जीरे को दरदरा पीस लें। इसके बाद एक और बाउल लें और उसमें दही डाल लें। अब आप इसके बाद दही को अच्छी तरह फेंट लें।
उसके बाद आप दही को फेंटने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा, दरदरा पिसा जीरा डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद रायते में लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल दें और अच्छी तरह मिला लें। अब अंत में रायते में बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। इस तरह स्वाद और सेहत से भरपूर आपका खीरे का रायता बनकर तैयार है। अब आप इसे लंच या डिनर में कभी भी खा सकते हैं।






