- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
दाल का पराठा रेसिपी: रात के डिनर के बाद अक्सर कभी- कभी दाल बच जाती है। दाल बचने की वजह से हमें समझ नहीं आता इस दाल का क्या करें। हमारी संस्कृति में अनाज का अपमान करना मतलब भगवान का अपमान करना माना जाता है। इस वजह से कभी- कभी दाल न बचें, तो हम कम बना लेटे है और घर के एक सदस्य के पेट नहीं। भर पता है। लेकिन, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरहसल, आज Khana.behindtalkies आपकी इस समस्या को दूर भी करेगा और आपके स्वाद को दोगुना भी करेगा। जी, हां ये मुमकिन है आप रात की बची दाल से स्वादिष्ट और खुसबुदार गर्मागर्म दाल के पराठे बना सकते हैं।

पूरे भारत देश में ये दाल के पराठे बहुत लोकप्रिय है। लेकिन, इसे बनाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके बाद बची हुई दाल को लेकर आपको बिल्कुल भी परेशान नहीं होना पड़ेगा, बल्कि आप खुद चाहेंगे कि रात में दाल बच जाए और आप खुद ज़्यादा दाल बनाएंगे। इससे आपका डिनर और ब्रेकफास्ट दोनों का काम हो जाएगा। पर इस स्वाद को पाने के लिए आपको हमारी आज की इस रेसिपी को पढ़ना होगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में तेल गर्म करके उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से भून लीजिए। अब आप दाल को गर्म करके अच्छे से फ्राई कर लें। अब इसमें हींग डाल दें। इसके बाद अब एक बर्तन में मैदा छान लें। फिर इसमें दाल डालें। इसके बाद आटा गूंथ लें। अब इसमें स्वादानुसार हरा धनिया, अजवाइन, नमक और मिर्च डाल लें। थोडी देर के लिए आटे को एक तरफ़ रख दें, ताकि आटा नरम हो जाएं।
आटे के नरम हो जाने के बाद अब इसकी लोई बनाकर गैस पर तवा गर्म कर लें। अब आटे की बनी हुई रोटी को इस तवे पर डाल दें। फिर दोनों तरफ तेल लगाकर अच्छे से सेंक लीजिए। अब आपके स्वादिष्ट गरमागरम दाल के स्वादिष्ट पराठे तैयार हैं। आप इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।






