- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
ढाबा- स्टाइल अंडा मसाला करी रेसिपी: अंडा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंडे से बनी हर एक डिश सभी को बहुत पसंद होती है। ऐसी ही एक डिश अंडा मसाला करी है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। मजे की बात ये है कि अंडा करी को बनाने में बहुत कम सामग्री का इस्तेमाल होता है। साथ ही इसे चावल और नान या पराठा के साथ खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आप सभी ने अंडा मसाला करी को तो ज़रूर खाया होगा।

लेकिन, क्या आपने अंडा करी को घर पर बनाया है? और अगर बनाया है तो इसका स्वाद होटल के स्वाद जैसा आया था? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज Khana.behindtalkies आपको अंडा मसाला करी की रेसिपी के बारे में बताएगा, जिसे खाने के बाद आप इसके स्वाद में खो जाएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 3 प्याज
- 5 अंडा
- साबुत लहसुन
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 2 बड़े चम्मच तेल
Method
सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें। फिर इसमें सारे अंडे डालकर उबाल लें। अंडे के उबलने के बाद ठंडा करके सभी अंडे का छिलका उतार लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल डाल लें। फिर जब तेल गर्म हो जाए तो इन अंडों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। फिर इसे एक तरफ रख दें। इसके बाद प्याज और लहसुन को ग्राइंडर में डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। फिर हल्दी, गरम मसाला, मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर जैसे सारे मसाले एक बाउल में डालकर इन मसालों में प्याज़-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिला लें।






