- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, punjab
- Course
- dinner, Lunch
दम आलू रेसिपी: हम सभी को स्वादिष्ट भोजन पसंद होता है। लेकिन, समय के अभाव की वजह से हम स्वादिष्ट डिश बना ही नहीं पाते हैं। जल्दी- जल्दी में ऑफिस निकाल जाते हैं और वहीं रोज की तरह उबाऊ खाना खाते हैं। पर अगर आप मसालेदार दम आलू को अपने लंच में या अपने बच्चों के लंच में देंगे, तो उन्हें लंच करके मजा आ जाएगा। जी, हां हमारे पास आपके लिए चटाके दार दम आलू की रेसिपी है। वैसे तो इस डिश को पंजाब में बहुत अधिक खाया जाता है और ये पंजाब की लोकप्रिय डिश में से एक है, लेकिन इसके कमाल स्वाद के कारण पूरे भारत देश में लोकप्रिय है।

आपने दम आलू जरूर खाया होगा, लेकिन उसका स्वाद होटल के स्वाद से अलग आया होगा। हो सकता है आपने दम आलू बनाने के बारे में अपने पड़ोसियों या किसी मित्र से पूछा होगा पर फिर भी स्वाद बिगड़ गया होगा। दरहदाल, ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अभी तक Khana. behindtalkies की रेसिपी को पढ़ा नहीं है। एक बार आप इस रेसिपी को पढ़ने के बाद खुद घर पर बनाने के बाद दम आलू के स्वाद से परिचित हो जाएंगे। फिर आप खुद अपने पड़ोसियों दम आलू बनाने का सही तरीका बता सकेंगे।
Ingredients
- 1/2 किलो आलू
- तेल
- पानी
- 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 2 ½ टी स्पून गरम मसाला
- 2 टी स्पून सौंठ
- सौंफ पाउडर
- 2 हरी इलायची
- 3 टेबल स्पून दही
- नमक
Method
सबसे पहले आलू के टुकड़ों को आधा काटकर इसे तेल में डीप फ्राई करके एक तरफ रख देना है। फिर आलू में कांटे या टूथपिक से छेद कर लीजिए। सारे सूखे मसाले एक प्याले में निकालें और उसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लिजिए। अब एक पैन में तेल गरम करके उसमें इलायची डाल दें। इसमें पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक चला लें। अब इसके बाद इसमें आलू और दही डालकर थोडी देर पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और अपने परिवार के सभी सदस्यों को गरमागरम दम आलू सर्व करें।






