- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
अंडा भुर्जी रेसिपी: सुबह का नाश्ता हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। अगर नाश्ता स्वादिष्ट हो तो दिनचर्या भी अच्छी होती है। सुबह- सुबह लोग अंडे से बनी डिश का सेवन करते हैं। उन्हें बहुत पसंद भी आती है। ऐसा ही एक नाश्ता अंडा भुर्जी है। ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अपने स्वाद के कारण अंडा भुर्जी पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। मजे की बात यह है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है।

आप सभी ने अंडा भुर्जी को जरूर खाया होगा। अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। लेकिन, अगर आज तक आप इस स्वाद से अनजान है, तो आप फिक्र मत करिए हम आपको अंडा भुर्जी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 6 अंडे
- 1 प्याज
- 1 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- हरा धनिया
- हल्दी पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- लहसुन
- कढ़ीपत्ता
- अदरक
Method
सबसे पहले आप टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट कर अलग रख लीजिए। इसके बाद अब एक बाउल में सारे अंडों को फेंट लें और इसमें नमक, डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप एक पैन में मक्खन डालकर गरम कर लें। फिर उसमें लहसुन, हरी मिर्च, प्याज़ डाल दें और प्याज़ के नरम होने तक पका लें। अब प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर डालें और टमाटर के नरम होने तक अच्छी तरह से पका लें।
फिर इसमें अंडा और मिश्रण डालकर 1 मिनट तक पका लें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और 1 मिनट के लिए और पका लें। अब आप गैस बंद कर दें। अब आपका अंडा भुर्जी बनकर तैयार है। अंत में आप धनिया पत्ती से गार्निश करके सभी को सर्व करें।






