- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Bengali, Indian
- Course
- dinner, Lunch
फिश कबीरजी रेसिपी: राज्यों के डिश के स्वाद की बात अनोखी होती है। आप सभी ने बहुत- से राज्यों की अलग- अलग डिश के स्वाद का आनंद लिया होगा। इसलिए आपको अंदाजा भी होगा कि क्यों राज्यों की डिश पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। ऐसी ही एक बंगाली डिश फिश कबीरजी है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है।

क्या आपने आज से पहले फिश कबीरजी का नाम सुना था? ये डिश नॉन वेज लाेगों को बहुत पसंद आती है। पर अगर आपने अभी तक इस डिश को नहीं खाया है तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर हम ऐसा होने नहीं देंगे। जी, हां आज हम आपको फिश कबीरजी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- मछली पट्टिका
- हरी मिर्च
- प्याज
- लहसुन
- ब्राडक्रंब
- अदरक
- तेल
- धनिया
- पुदीना
- बेसन
Method
सबसे पहले फिश फिलेट्स को ठीक से धो लीजिए। इसके बाद आप मछली को नमक, नींबू के रस और 4 कप पानी में करीब 10 मिनट के लिए भिगो कर रख दीजि। इसके बाद इसे फ़िल्टर करें और सूखा पोंछ लें।अब आप मछली में प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, बारीक कटा हुआ पुदीना, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर 1 घंटे के लिए मैरिनेट कर लीजिए।
अब आप इसमें बेसन और नमक मिला लें। फिर इसे मछली के ऊपर डाल दें। अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम कर लें। फिर एक चुटकी नमक के साथ अंडे फेंटें। अब प्लेट लें और इसे फेंटे हुए अंडे के मिश्रण से ठीक कर लें। फिर इसे ब्रेड क्रम्ब्स से छिड़कें। अब आपका फिश कबीरजी बनकर तैयार है। अब आप सभी को सर्व करें।






