- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
फिश तवा फ्राई रेसिपी: सर्दी के मौसम में फिश आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। नॉन वेज लोगों को फिश बहुत पसंद होती है। फिश यानी मछली खाने से आपके आंखों की रोशनी भी तेज होती है। आपने फिश तवा फ्राई के स्वाद का तो जरुर आनंद लिया होगा। फिश तवा फ्राई को बनाने में बहुत कम समय लगता है और यह आसानी से बनकर तैयार हो जाती है। इसकी ख़ास बात यह है कि आप पोम्फ्रेट या मैकेरल जैसी किसी भी प्रकार की मछली का उपयोग कर सकते हैं। इस डिश को बनाने के लिए मछली को मोटे टुकड़ों में काटा जाता है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को लंच में बनाकर दे सकते हैं।

फिश तवा फ्राई एक भारतीय रेसिपी है। परंतु, इसे सिर्फ भारत देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। आपने इसका स्वाद होटल में अवश्य ही लिया होगा, पर आपने क्या इसे अपने घर पर बनाया है? और बनाने के बाद क्या होटल जैसा स्वाद आया है? अगर नहीं, तो आप फिक्र मत करिए, क्योंकि आज हम आपको फिश तवा फ्राई रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 4 मछली
- 2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर
- बड़े चम्मच निम्बू का रस
- नमक
- 1 बड़े चम्मच तेल






