- Prep
- 30 min
- Cook
- 1h
- Total
- 1h 30m
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarat, Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
हांडवो रेसिपी: आजकल हम इतने व्यस्त होते हैं कि अपने स्वाद पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं। ऐसा करके हम अपने स्वाद के साथ समझौता कर लेते हैं। इसका कारण यही है हमारे पास समय ही नहीं होते है कि हम कोई स्वादिष्ट डिश घर पर बनाएं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्वादिष्ट डिश का नाम बताएंगे, जिसे खाने के बाद आपको आनंद आ जाएगा। इस डिश का नाम हांडवो है। दरहसल, ये एक गुजराती डिश है। लेकिन, अपने स्वाद के कारण ये पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। हालांकि, इसे बनाने में सामग्री और समय भी बहुत लगता है। लेकिन, एक बार बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।

आप हांडवो को रविवार के दिन बनाकार अपने परिवार के सदस्यों को खिला सकते हैं। इस डिश को बनाने के बाद आप Khana.behindtalkies की और रेसिपी को पढ़ेंगे। पर क्या आपने आज से पहले इस स्वादिष्ट डिश हांडवो का नाम सुना होगा? हो सकता है आपने इस डिश को घर पर बनाया भी होगा, लेकिन आपसे स्वाद बिगड़ गया होगा। पर अब फिक्र मत करिए आज हम आपको स्वादिष्ट हांडवो बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते है।
Ingredients
- चावल
- 1 कप चना दाल
- 1/2 कप तूअर दाल
- 1/4 कप उड़द दाल
- दही
- 1/2 कप गोभी कद्दूकस
- 1/2 कप गाजर कद्दूकस
- 1/2 कप लौकी कद्दूकस
- 1 कप अदरक पेस्ट
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
- 2 टेबल स्पून हल्दी
- 1/4 टी स्पून राई
- 3/4 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून तिल
- 1 टी स्पून कढ़ी पत्ते
- 10 हींग
- फ्रूट सॉल्ट
- लाल मिर्च पाउडर
- तेल
- नमक
Method
सबसे पहले आप चावल, चने की दाल, उड़द की दाल और तूर की दाल को साफ करके 2- 3 बार पानी से धो लीजिए। इसके बाद इन सभी को एक बर्तन में डालकर भिगोकर रख दीजिए। फिर आप 4 घंटे के बाद मिक्सर में इन सभी को डालकर इसमें आधा कप दही मिला लें और इसे ब्लेंड करके चिकना और गाढ़ा पेस्ट बना लिजिए। इसके बाद तैयार बैटर को एक बड़े बाउल में डाल दें।
अब बैटर को प्याले में डालने के बाद उसे ढककर रात भर के लिए रख दें। फिर आप सुबह इस बैटर में हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चीनी, अदरक का पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। अब इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर मिक्स कर लीजिए। ध्यान रहें कि बैटर की कंसिस्टेंसी इडली बैटर जैसी होनी चाहिए। अब आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करके इसमें जीरा, राई, तिल, हींग और करी पत्ता डाल कर तड़का लगा लें।
अब इसमें एक कप हांडवो बैटर डालें और इसे समान रूप से फैलाएं। अब पैन को ढक दें और हांडवो की ऊपरी परत सूखने तक पकाते रहें। इसके बाद इसे पलट दें और भून लें। इसे तब तक पकाना है जब तक हांडवो पूरी तरह से पक न जाए। इसी तरह सारे घोल से हांडवो तैयार कर लें। इसके बाद सभी को हरी चटनी के साथ गरमागरम हांडवो सर्व करें।






