- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarat, Indian
- Course
- Snack
खांडवी रेसिपी: कुछ लोगों को अलग- अलग राज्यों की डिश खाने का शौक होता है। वहीं, अगर हम बात खांडवी डिश की करें, तो इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। दरहसल, खांडवी एक गुजराती डिश है। गुजरात के साथ- साथ खांडवी पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। हालांकि, इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय लगता है, लेकिन इसे खाने के बाद सारी मेहनत वसूल हो जाती है।

क्या आपने खांडवी को पहले कभी खाया है? अगर नहीं खाया है तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। इसके स्वाद से अभी तक अनजान होकर आप अपने स्वाद के साथ समझौता कर रहें हैं। पर हम आपके साथ ऐसा नहीं होने देंगे। दरहसल, आज हम आपको खांडवी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक गहरे और भारी तले के बर्तन में बेसन डाल दें। अब इसमें अदरक-हरा पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग और हल्दी डालकर मिला लें।अब इसमें दही मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लिजिए। अब पैन को आंच पर रखें। आंच को अपने हिसाब से कम और ज्यादा करें। एक रबर स्पैटुला की मदद से, मिश्रण को एक सपाट सतह पर जितनी पतली हो सके उतनी पतली परत में फैला लें।
इसके बाद आप एक छोटे पैन में तेल गर्म करके उसमें राई, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डाल लें। इसके बाद इसके ऊपर नारियल और हरा धनियां डाल दें, लेकिन लाल मिर्च को निकाल कर अलग रख दीजिए।अब इस पतली परत को छोटी-छोटी पतली स्ट्रिप्स में काट लीजिए। इसे तोड़ने के लिए सावधान रहें। खांडवी को सर्विंग डिश में डाल लें। बचा हुआ नारियल और हरे धनिये से सजाकर सर्व करें।






