- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, punjab
- Course
- dinner, Lunch
लेमन चिकन रेसिपी: अगर हम बात चिकन कि करें तो नॉन वेज लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। नॉन वेज लोगों की पहली पसंद चिकन से बनी डिश होती है। अब चाहे वो तंदूरी चिकन हो, चिकन तवा बोटी हो या चिकन तवा फ्राई हो आदि। ऐसी ही एक चिकन से बनी डिश लेमन चिकन है। हालांकि, इसे बनाने में बहुत समाय लगता है और इसे बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाती है।

क्या आपने कभी लेमन चिकन के स्वाद को चखा है? अगर चखा है तो आप इसके स्वादिष्ट स्वाद से परिचित होंगे। पर अगर आपने अभी तक लेमन चिकन का स्वाद नहीं चखा है तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर हम ऐसा होने नहीं देंगे। जी, हां आज हम आपको लेमन चिकन की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- तेल
- जीरा
- प्याज़ की जूलियन
- 6 कलियां लहसुन
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- हरी मिर्च
- 1 कप नींबू का रस
- 1/2 कप संतरे का जूस
- 1/2 कप गन्ने का फ्रेश जूस
- हरा धनिया
Method
सबसे पहले आप एक पैन में तेल गरम करके उसमें जीरा को छिड़क दें। इसके बाद आप प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद आप हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर भून लीजिए। फिर चिकन डालकर 20-25 मिनट तक भून लें। अब आप इसमें नींबू, संतरे और गन्ने का रस डाल लें और थोड़ी देर के लिए चिकन को ढककर उबाल लें। अब ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पका लें। अंत में हरे धनिये से सजाकर सभी को सर्व करें।






