- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Maharastra
- Course
- dinner, Lunch
महाराष्ट्रियन- स्टाइल पूरन पोली रेसिपी: राज्यों के डिश की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। ऐसी ही एक डिश पूरन पोली है। दरहदल, ये महाराष्ट्र की डिश है। वैसे भी महाराष्ट्र की डिश की तो बात अलग होती है। इसमें प्यार का स्वाद और गहरा होता है। इसे बनाने में बहुत कम सामग्री का इस्तेमाल होता है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं।

इसे खाने के बाद वो पूरन पोली रोज मांगेंगे। पर क्या आपने कभी पूरन पोली के स्वाद को चखा है? और कभी इसे घर पर बनाया है? अगर बनाया है तो इसका स्वाद होटल के स्वाद जैसा आया है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको पूरन पोली की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप चना दाल को साफ पानी से धोकर 3 घंटे के लिए भिगो कर रख दें। अब प्रेशर कुकर लें और उसमें पानी डालकर एक बर्तन रख दें। भीगी हुई चना दाल को बर्तन में डालिये, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी, नमक, 1 चम्मच तेल और 3 कप पानी डाल कर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। जब कुकर में 5 सिटी आ जाए, तो गैस बंद कर दें।
उसके बाद अब दाल के ठंडे हो जाने पर इसमें से पानी निकाल दें। फिर पकी हुई चना दाल को एक पैन में डालें और उसमें गुड़ डालकर दोनों को मिक्स कर लीजिए। अब गुड़ के पिघलने तक दोनों को अच्छी तरह मिला लें। L इसमें जायफल पाउडर और इलायची पावडर डालकर मिला लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और स्टफिंग को ठंडा होने दें। अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें गेहूं का आटा, मैदा डालें और दोनों को अच्छी तरह मिला लीजिए।
इसके बाद मैदा में मैदा, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लीजिए। आटा गूंथते समय उसमें एक चम्मच तेल डाल दीजिए ताकि आटा चिकना हो जाए. अब आटे को 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिए। अब एक लोई लेकर चकले पर रखकर पूरी के आकार में बेल लें, इसके बाद तैयार पूरन को इसके बीच में रख दीजिए। पूरन में स्टफिंग भरने के बाद आटे को बंद कर दीजिए. इसके बाद इसे दोनों हथेलियों के बीच रखकर चपटा करें और बेल लें। अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म कर लें। तवा गरम होने के बाद इसमें पूरन पोली डाल कर भून लें। इसमें घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें। इसी तरह सारी पूरन पोली बनाकर तैयार कर लें। फिर पूरन पोली को घी लगाकर सभी को सर्व करें।






