- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Lunch
मेथी का पराठा रेसिपी: हम भारतीय बहुत- से पराठे बनाते रहते हैं, जैसे गोभी का पराठा, मूली का पराठा, आलू का पराठा,है। ऐसा ही एक पराठा मेथी का पराठा है। अपने स्वाद के कारण मेथी का पराठा पूरे देश भर में लोकप्रिय है। आप इसे अपने बच्चों को और परिवार के सदस्यों को लंच में बनाकर दे सकते हैं। एक बार आप इसे लंच में अपने बच्चों को और परिवार के सदस्यों को बनाकार देंगे, तो वो रोज आपसे मेथी का पराठा ही मांगेंगे।

क्या आपने पहले कभी मेथी का पराठा को घर पर खाया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर हम आपके स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। दरहसल, आज हम आपको मेथी का पराठा की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- गेहूं का आटा
- मेथी के पत्ते
- दही
- अजवायन
- अदरक कसा
- कश्मीरी लाल मिर्च
- हरी मिर्च
Method
सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा गूंथ लीजिए। अब लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, और स्वादानुसार नमक डालकर मिला में। फिर आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर मिला लें। मेथी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। अब इन पत्तों को मिश्रण में डालकर मिला लें।
अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा नरम गूंथ लीजिए। आटा गूंथने के बाद इसकी लोइयां बनाकर चपाती या पराठे की तरह बेल लीजिए। अब गैस पर तवा रखें और उस पर मेथी का पराठा पका लें। अब मेथी का पराठा को दोनों तरफ सेंक लें और इसमें तेल या घी लगा लें। इस तरह सारे आटे के गोले बनाकर तैयार कर लें। अब आपका स्वादिष्ट मेथी के पराठा बनकर तैयार है।






