- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarat, Indian
- Course
- dinner, Lunch
मेथी थेपला रेसिपी: राज्यों के डिश की बात अलग होती है। ऐसी ही एक गुजराती डिश मेथी थेपला है। गुजरात में मेथी थेपला को बहुत पसंद किया जाता है। पर अपने स्वाद के कारण मेथी थेपला पूरे देश भर में लोकप्रिय है। आप इसे अपने बच्चों को और परिवार के सदस्यों को लंच में बनाकर दे सकते हैं। एक बार आप इसे लंच में अपने बच्चों को और परिवार के सदस्यों को बनाकार देंगे, तो वो रोज आपसे मेथी थेपला ही मांगेंगे।

अचार और दही के साथ खाने से मेथी थेपला का स्वाद दोगुना हो जाता है। क्या आपने पहले कभी मेथी थेपला को घर पर खाया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर हम आपके स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। दरहसल, आज हम आपको मेथी थेपला की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- गेहूं का आटा
- मेथी के पत्ते
- दही
- तिल
- अजवायन
- अदरक
- कश्मीरी लाल मिर्च
- हल्दी पाउडर
- हरी मिर्च
Method
सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में 2 कप गेहूं का आटा और इसमें 1/4 कप बेसन डालकर दोनों को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, तिल, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर मिला में। फिर आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर मिला लें। मेथी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। अब इन पत्तों को मैदा वाले मिश्रण में डालकर मिला लें। उसके बाद आप इस मिश्रण में 1/2 कप दही डाल दें।






