- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snack
मूंग दाल चाट रेसिपी: चाट सभी को खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन अगर बात मूंग दाल चाट की करें तो इसके स्वाद की बात अलग है। इसके खास बात ये है कि स्वादिष्ट होने के साथ- साथ ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। क्या आपने कभी मूंग दाल चाट को खाया है?

अगर खाया है तो आप इसके बेहतरीन स्वाद से जरुर परिचित होंगे। हो सकता है आपने कभी मूंग दाल चाट को घर पर बनाया हो और इसका स्वाद बिगड़ गया हो। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको मूंग दाल चाट की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- मूंग दाल
- आलू
- हरी मिर्च
- प्याज
- जीरा
- 2 पापड़ी
- जीरा पाउडर
- चाट मसाला
- 1 टेबल स्पून नींबू का रस
- लाल मिर्च पाउडर
- नमक
- 1 टेबल स्पून हरी चटनी
- 1 टेबल स्पून मीठी चटनी
- हरा धनिया
Method
सबसे ज्यादा दाल को कम से कम आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए। इसके बाद थोड़े से नमक और हल्दी पाउडर के साथ उबाल लें। इसके बाद आप एक पैन में तेल गर्म कर दें। अब आप आधा छोटा चम्मच जीरा चटकने तक भून लें। फिर अदरक के टुकड़े और कटी हुई हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक भून लीजिए।
उसके बाद आप आलू के टुकड़ो में नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मध्यम नरम होने तक पका लें।अब एक बाउल में पकी हुई दाल और आलू डाल दें।फिर हरी चटनी और मीठी चटनी छिड़क दें। अब कुटी हुई पापड़ी, कटा हुआ प्याज़, हरा धनिया, सेव, चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर डाल दें। अंत में थोड़ा- सा नींबू का रस छिड़क कर सभी को सर्व कर दें।






