- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Parsi
- Course
- Breakfast
पारसी कटलेट मटन रेसिपी: सर्दी के मौसम में नॉन वेज खाने का एक अपना अलग मजा होता है। अगर डिश में मटन हो, तो आनंद ही आ जाता है। ऐसी ही एक डिश पारसी कटलेट मटन है। ये बहुत ही स्वादिष्ट और मसालेदार होता है। वैसे तो आपने कटलेट खाया ही होगा, लेकिन पारसी कटलेट मटन की बात अलग होती है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को घर पर बनाकर सर्व कर सकते हैं। क्या आपने पारसी कटलेट मटन का स्वाद चखा है?

अगर आपने आजतक पारसी कटलेट मटन का स्वाद नहीं चखा है, तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। हो सकता है आपने पारसी कटलेट मटन को आपने किसी रिश्तेदार के घर पर खाया होगा। खाने के बाद आपको इसका स्वाद इतना अधिक पसंद आया होगा कि आपने इसे अपने घर पर बनाया होगा, लेकिन इसका स्वाद बिगड़ गया होगा। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको पारसी कटलेट मटन की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप कीमा को एक कटोरे में लेकर उसे अपने हाथों से 3-4 मिनट तक मसाज कर लें। फिर इसमें अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, लौंग-दालचीनी पाउडर, मसले हुए आलू, पुदीना, धनिया और नमक डालकर इसे अच्छे से मिला लें। अब गोल पैटीज़ बना कर कटलेट को दोनों तरफ से ब्रेड क्रम्ब्स से लपेट लें। फिर 30 मिनट के लिए इसे रेफ्रिजरेट में रख दें।
अब अंडे को फेटेंं और इस कटलेट को अंडे के मिश्रण में कोट करें। गरम तेल में दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें। अब आपका पारसी मटन कटलेट तैयार है। अब आप इसे कटे हुए प्याज़ और चटनी के साथ सर्व करें। आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा नींबू का रस भी निचोड़ सकते हैं।






