- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Parsi
- Course
- Breakfast
पारसी- स्टाइल अकुरी रेसिपी: सुबह का नाश्ता हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। अगर नाश्ता स्वादिष्ट हो तो दिनचर्या भी अच्छी होती है। ऐसा ही एक नाश्ता अकुरी है। ये एक पारसी व्यंजन है। राज्यों के डिश की बात ही अलग होती है। इसे पारसी लोग बहुत पसंद करते हैं, लेकिन अपने स्वाद के कारण अकुरी पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। मजे की बात यह है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है।

क्या आपने कभी अकुरी को खाया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। अकुरी के स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। लेकिन, अगर आज तक आप इस स्वाद से अनजान है, तो आप फिक्र मत करिए हम आपको अकुरी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट कर अलग रख लीजिए। इसके बाद अब एक बाउल में सारे अंडों को फेंट लें और इसमें नमक, क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप एक पैन में मक्खन डालकर गरम कर लें। फिर उसमें लहसुन, हरी मिर्च, प्याज़ डाल दें और प्याज़ के नरम होने तक पका लें। अब प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर डालें और टमाटर के नरम होने तक अच्छी तरह से पका लें।
फिर इसमें अंडा और क्रीम का मिश्रण डालकर 1 मिनट तक पका लें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और 1 मिनट के लिए और पका लें। अब आप गैस बंद कर दें। अब आपका अकुरी बनकर तैयार है। अंत में आप धनिया पत्ती से गार्निश करके सभी को सर्व करें।






