- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
प्रॉन टिक्का मसाला रेसिपी: अगर आप रोज- रोज एक हो स्वाद का खाना खा कर पक गए हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक प्रॉन टिक्का मसाला है। आप इस प्रॉन टिक्का मसाला को उबले हुए चावल के या नान के साथ खा सकते हैं। ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और पौष्टिक है। हालांकि, इसे बनाने में बहुत समय और बहुत सारी सामग्री लगती है। लेकिन, इसे बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।

अगर आपने आज तक इस स्वादिष्ट प्रॉन टिक्का मसाले का स्वाद नहीं चखा है, तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। हो सकता है आपने इस स्वादिष्ट डिश का स्वाद होटल में चखा होगा या अपने किसी रिश्तेदार के घर पर और आपको ये डिश इतनी ज्यादा पसंद आई होगी कि आपने इसे अपने घर पर बनाया होगा। लेकिन, इसका स्वाद होटल के स्वाद से अलग आया होगा। तो, आप फिक्र मत करिए क्योंकि आज हम आपको स्वादिष्ट प्रॉन टिक्का मसाले की रेसीपी के बारे में बताने जा रहें है।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बाउल में नींबू का रस, नमक, मिर्च पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला लें। इसके बाद आप झींगे डाल लें। इसके बाद आप 15-20 मिनट के लिए मैरीनेट करिए। फिर आप एक पैन में मक्खन गरम कर लें। मैरीनेट किए हुए झींगे डालें और लगभग 4-5 मिनट तक अच्छी तरह पकने तक पका लें। फिर एक दूसरे बाउल में अलग रख दें।
अब उसी पैन में 2 बड़े चम्मच तेल लें और उसमें जीरा डाल लें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटे हुए प्याज डालें और लगभग 4-5 मिनट तक प्याज के गहरे भूरे होने तक भून लें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डालें और एक मिनट तक भूनें जब तक कि मिश्रण खुशबूदार न हो जाए।
ब्लेंडर से टमाटर की प्यूरी बनाएं और पैन में डाल लें।अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर 3-4 मिनट के लिए मिश्रण के गाढ़ा होने तक पका लें। अब आप क्रीम, दही और गरम मसाला डालिए। फिर इसे अच्छी तरह मिला लें, अब आंच धीमी रखें। पके हुए झींगे, तंदूरी मसाला पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। अब आपका प्रॉन टिक्का मसाले बनकर तैयार है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को सर्व क






