- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Lunch
प्याज का पराठा रेसिपी: हम भारतीय बहुत- से पराठे का सेवन करते है। कभी आलू के पराठे, कभी गोभी के, कभी मूली के, कभी मेथी के आदि। ऐसा ही एक स्वादिष्ट प्याज़ का पराठा है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। इसमें बटर लगाने से इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। अप इसे चाय के साथ खाएंगे तो आपको आनंद आ जाता है।

क्या आपने पहले कभी प्याज का पराठा खाया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। लेकिन, Khana. behindtalkies आपके स्वाद के साथ बिल्कुल भी समझौता नहीं करेगा। जी, हां आज हम आपको स्वादिष्ट और गर्मागर्म प्याज़ का पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- साबुत गेहूं का आटा
- जीरा
- नमक
- हरा धनिया
- लाल मिर्च पाउडर
- प्याज
- हरी मिर्च
- धनिया पाउडर
Method
सबसे पहले आपको आटा गूंथ लेना है। फिर आप इसमें 1 चम्मच नमक डाल देंगे। इसके बाद आपको फिर इसे एक बाउल में 10 मिनट के लिए रख देना है। इसके बाद उस आटे के गोले बना लेने हैं। अब आप इसमें कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, जीरा, नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर आपको गोले में इस स्टफिंग को भर देना है। फिर आपको इस लोई को सूखे आटे में डाल कर आराम से बेल लेना है। इसके बाद गैस पर तवा चढ़ाकर परांठे को घी से अच्छी तरह से सेक लेना है। अब आपका प्याज़ का पराठा बनकर तैयार है। इसे गरमागरम अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






