- Prep
- 5 min
- Cook
- 4 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Side Dish
प्याज पुदीना की चटनी की रेसिपी: हम भारतीय को बहुत तरह की चटनी बनानी आती है। जैसे की टमाटर की चटनी, पुदीना की चटनी, आदि। ऐसी ही एक प्याज पुदीना की चटनी है। इसके तीखे और लाजबाव स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। अगर आल इसे समोसे और पराठे में साथ खाएं, तो इसका मजा दोगुना हो जाता है।

क्या आपने प्याज पुदीना की चटनी पहले खाई है? अगर हां तो आप इसके स्वाद से परिचित होंगे। पर क्या आपको प्याज पुदीना की चटनी बनानी आती है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको प्याज पुदीना की चटनी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- प्याज
- लहसुन की कली
- नमक
- पुदीना के पत्तियां
Method
सबसे पहले आप पुदीना और धनिया पत्ती को अच्छी तरह से धो लीजिए। इसके बाद पुदीने को मिक्सर जार में डालकर इसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन और नमक डाल दें। अब आप इन सभी चीजों को मिक्सर में पीस लीजिए।अब आप अपने अनुसार चटनी को पीसते समय पानी मिला सकते हैं। अब आपकी प्याज पुदीने की चटनी तैयार है। अब आप इस सभी को सर्व करें।






