- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai, Rajasthan
- Course
- dinner, Lunch
राजस्थानी- स्टाइल नागौरी दाल तड़का रेसिपी: खाने में कुछ स्वादिष्ट मिल जाए तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वैसे तो हम तरह- तरह की दाल को मिलाकर खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं। ऐसी ही एक दाल नागौरी दाल है। शायद आपने इसका पहले नाम सुना होगा। दरहसल, ये राजस्थानी डिश है और ये बात हम सभी जानते हैं कि राजस्थानी डिश कितनी स्वादिष्ट होती है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। लेकिन, आपको नागौरी दाल बनाते समय कुछ जरूरी सामग्री का ध्यान रखना है।

इससे आपकी नागौरी दाल और भी स्वादिष्ट बनेगी। क्या आपने आज से पहले नागौरी दाल खाया है? और अगर खाया है, तो आपने कभी नागौरी दाल को घर पर बनाया है? अगर बनाया है तो क्या इसका स्वाद राजस्थानी नागौरी दाल की तरह आया है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको राजस्थानी- स्टाइल नागौरी दाल की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले मसूर और अरहर दाल को अच्छी तरह साफ करके धो लें। इसके बाद दोनों दालों को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो देना है। फिर दाल को कुकर में डाल दें। फिर इसमें नमक डालकर 5-6 सीटी लगा दें। इसके बाद टमाटर और हरी धनिया को बारीक टुकड़ों में काट लीजिए। अब एक पैन में घी डालकर गर्म कर लें। जब घी पिघल जाए तो इसमें जीरा, सौंफ और हींग डालकर तड़का लगा दें। कुछ सेकेंड बाद इसमें बारीक कटे टमाटर डालें और इसे पकने दें।
फिर इसमें धनिया पत्ती, देगी मिर्च, साबुत लाल मिर्च और पिसा हुआ मसाला डाल लें। कुछ देर भूनने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें और फिर उबली हुई दाल को कुकर में निकाल कर कड़ाही में मिला दें। अब आप पैन को ढककर रख दें और दाल को मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में दाल को बड़े चम्मच से चलाते रहें। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब आपका स्वादिष्ट नागौरी दाल तड़का तैयार है। इसे धनिया पत्ती से गार्निश करें और सर्व करें।






