- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
रोस्टेड चिकन मसाला रेसिपी: चिकन नॉन वेज लोगों की पहली पसंद होती है। चिकन से बनी हर एक डिश बहुत ही लाजवाब होती है। ऐसी ही चिकन से बनी एक डिश रोस्टेड चिकन मसाला है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। हालांकि, इसे बनाने में समय बहुत अधिक लगता है, लेकिन इसे बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है।

क्या आपने कभी रोस्टेड चिकन मसाला का स्वाद चखा है? और अगर चखा है तो क्या कभी इस मसालेदार रोस्टेड चिकन को घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप बिलकुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको रोस्टेड चिकन मसाला की रेसिपी के बारे में बताएंग। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप चिकन को धोकर साफ कर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर मैरिनेट करने की सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में चिकन को मेरिनेट करके एक घंटे के लिए अलग रख दें। अब एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करने के लिए रखें। तेल के गरम होते ही प्याज डालकर भून लें। उसके बाद प्याज को सुनहरा होने दें फिर उसी तेल में मैरिनेट किए हुए चिकन को फ्राई कर लें। जब आपका चिकन गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसे एक बाउल में निकाल लें और गैस बंद कर दें।
अब प्यूरी बनाने के लिए एक दूसरे पैन में तेल गर्म कर लें। फिर तेल के गरम होते ही इसमें प्याज, हरी मिर्च और फिर टमाटर प्यूरी डालकर भून लें। अब आप फ्राई किया हुआ चिकन डालें और प्यूरी को पूरी तरह सूख जाने तक कलछी से लगातार चलाते रहें। जब चिकन और मसाले अच्छे से भून जाएं तो इसमें फिर से थोड़ा और पानी डालें। फिर गरम मसाला मिलाकर गैस बंद कर दें। अब आपका रोस्टेड चिकन मसाला तैयार है। तले हुए प्याज़ या हरे प्याज़ से सजाकर सर्व कर दें।






