- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
सैल्मन करी रेसिपी: रोज- रोज एक ही स्वाद की डिश खा कर हम ऊब जाते हैं। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसी डिश लेकर आए है, जो आपके स्वाद में चार चांद लगा देगा। उस डिश का नाम सैल्मन करी है। इस डिश की जितनी तारीफ़ करें, उतनी कम है। हालांकि, इस डिश को बनाने में अधिक समय लगता है, लेकिन इसे बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी। अगर आप इसे चावल या नान रोटी के साथ खाएंगे, तो आपका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

क्या आपने कभी इस मसालेदार सैल्मन करी का स्वाद चखा है? अगर चखा है, क्या आपने इस डिश को कभी घर पर बनाया है? हो सकता है आपने सैल्मन करी को घर पर बनाया हो, लेकिन इसका स्वाद बिगड़ गया होगा। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको सैल्मन करी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- 2 प्याज
- 3 कलियाँ लहसुन
- 2 टी स्पून अदरक
- 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला
- ½ छोटा चम्मच इलायची
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ छोटा चम्मच पेपरिका
- ½ छोटा चम्मच हरा धनिया
- ½ छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच टमाटर का पेस्ट
- नारियल का दूध
- 500 ग्राम सैल्मन फ़िललेट्स
- तेल
Method
सबसे पहले आप एक पैन को गरम करके उसमें मक्खन डालकर पिघला लें। फिर उसमें प्याज डालें। हल्का सुनहरा रंग होने तक इसे पका लें। अब इसमें लहसुन और अदरक डालें और 30 सेकेंड्स के लिए पकाएं। अब आप इसमें सभी मसाले डालकर इसे 1 मिनट तक पका लें। अब आप इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर 1 मिनट के लिए पका लें। फिर इसमें नारियल का दूध डाल दें।






