- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Bengali, Indian
- Course
- Dessert
संदेश रेसिपी: हम सभी को खाने के बाद ऐसा डेजर्ट चाहिए होता है, जो हमारे स्वाद में मिठास भी भर सके और हमें स्वादिष्ट भी लगे। ऐसा ही एक डेजर्ट संदेश है। दरहसल, ये एक बंगाली रेसिपी है। इसे बंगाल में बहुत अधिक पसंद किया जाता है। राज्यों के डिश की तो बात अलग होती है। संदेश अपने स्वाद के कारण पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। इसके स्वाद की चर्चा हर तरफ है।

मजे कि बात ये है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और इसका स्वाद लाजवाब है। पर क्या आपने कभी संदेश डिश का स्वाद चखा है? और अगर चखा है तो आपने कभी इसे घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको संदेश रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 150 ग्राम पनीर
- खोया
- हरी इलायची
- केसर
- चीनी या गुड़
- बादाम
Method
सबसे पहले आप पनीर, खोया, चीनी या गुड़ को मिक्सी में पीस लीजिए। आप ब्लेंडर के बजाय इसे मैश करने के लिए कटोरे के पिछले हिस्से का भी उपयोग कर सकते हैं। अब इसमें इलायची डालकर मिक्स कर लें। इसे जमने तक फ्रिज में रख दीजिए। चौकोर, डायमंड या अपनी पसंद के किसी भी आकार में काटें और सर्व करें।






