- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
बेक्ड चिकन सीख रेसिपी: चिकन से बनी हर एक डिश लाजवाब और मसालेदार होती है। नॉन वेज लोग चिकन से बनी डिश बहुत चाव से खाते हैं। ऐसी ही एक डिश बेक्ड चिकन सीख है, इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। इसे बनाने में थोड़ा ज्यादा समय जरूर लगता है, पर बनने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।

क्या आपने पहले कभी बेक्ड चिकन सीख का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको बेक्ड चिकन सीख की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- चिकन कीमा
- प्याज़
- लहसुन
- हरी मिर्च
- अदरक-लहसुन पेस्ट
- अंडा
- कबाब मसाला
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- काली मिर्च पाउडर
- तेल
Method
सबसे पहले आप ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट कर लें। इसके बाद अंडे को फेंट दें और इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर के साथ डालकर मिला लें। अब कटा हुआ चिकन मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।इसके बाद 10 मिनट बाद इसमें प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल दें। अब आप इसमें कटा हुआ हरा धनिया भी डाल सकते हैं। इसके बाद तेल डालकर मिला लें। फिर कबाब मसाला डालें और हाथों से अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद अब इस मिश्रण को कम से कम ½ घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए। फिर हाथों को गीला कर लें और मिश्रण से बॉल्स बना लें।आप लकड़ी की कटार की मदद से इसमें कबाब रख दें। फिर बेकिंग डिश लें और उसे तेल और बटर पेपर या घी से ग्रीस कर लीजिए। अब इसमें कबाब रखें और 10 मिनट तक बेक करें। इसके बाद आप साइड बदलकर थोड़ा तेल लगाएं और फिर से 15 मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दें। अब आपका बेक्ड चिकन सीख बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






