- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
तंदूरी चिकन रेसिपी: नॉन वेज लोगों की पहली पसंद चिकन होती है। चिकन से बनी हर एक डिश बेहतरीन होती है। ऐसी ही एक डिश तंदूरी चिकन है। इसकी जितनी तारीफ करें उतनी कम है। तंदूरी चिकन के स्वाद के चर्चे हर तरफ़ है। हालांकि, इसे बनाने में ज्यादा समय लगता है, लेकिन एक बार बनाने के बाद इसकी सारी मेहनत वसूल हो जाती है। आप इसे रविवार के दिन आराम से बनाकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर खा सकते हैं।

पर क्या आपने पहले कभी तंदूरी चिकन खाया है? अगर हां तो कहां होटल या अपने किसी रिश्तेदार के घर पर? या आपने तंदूरी चिकन को अपने घर पर बनाया था? लेकिन, इसका स्वाद बिगड़ गया था। अगर ऐसा है तो आप फिक्र मत करिए आज हम आपको तंदूरी चिकन की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बाउल में अदरक और लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पेस्ट, चाट मसाला, तंदूरी मसाला, तेल, दही, नमक और नींबू का रस डाल दें। फिर इसे अच्छे से मिला लें। अब आप इस मैरिनेड को चिकन के टुकड़ों पर लगा लें। इसके बाद चिकन के टुकड़ों पर छोटे-छोटे कट लगाएं ताकि मैरिनेड अंदर तक पहुंच सके। इसके बाद आप चिकन के टुकड़ों को 30 मिनट के लिए मैरीनेट कर दें। अब आप चिकन के टुकड़ों को ग्रिलर या तंदूर में ग्रिल कर लें। फिर इसे बीच-बीच में घुमाते रहें। इसके बाद इसे प्याज के छल्ले और नींबू के स्लाइस के साथ सर्व करें।






