- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
तंदूरी रोटी रेसिपी: हम रोज- रोज एक जैसा खाना खाकर ऊब जाते हैं। इसके लिए आप तंदूरी रोटी बना सकते है। ये साधारण रोटी से बहुत ज्यादा टेस्टी होती है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। एक बार बनाने के बाद आपके सारे परिवार को तंदूरी रोटी बहुत पसंद आएगी।

आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को लंच में बनाकर दे सकते हैं। पर क्या आपने पहले कभी तंदूरी रोटी खाई है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर आप फिक्र मत करिए आज हम आपको तंदूरी रोटी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर सब कुछ मिला लें। अब आप दही डालकर आटा गूंथ लें। अब आटे को हाथ से तेल लगाकर चिकना और नरम होने तक गूंथ लीजिए। अब आप इसे लगभग 1 घंटे के लिए ढककर रख दीजिए। अब आप इसके गोले बनाकर रोटी बेल लीजिए। अब आप रोटी पर थोड़ा- सा पानी छिड़क कर फैला दीजिए।
अब आप गैस पर तवा गर्म करके रोटी को तवे पर डाल दें। अब आप रोटी को हल्के हाथों से दबा लें। जब रोटी फूलने लगे और बेस पक जाए, तो पैन को पलट दें और रोटी को दूसरी तरफ से भी गैस पर सेंक लीजिए। अब आपकी तंदूरी रोटी बनकर तैयार है।






