- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Salad, Side Dish
टमाटर की चटनी रेसिपी: खाने के साथ अगर आचार, चटनी और सलाद मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। हमारी भारतीय संस्कृति में खाने के साथ तरह- तरह की चटनी को खाने के साथ सर्व किया जाता है। लेकिन, अगर बात टमाटर की चटनी की करें तो इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। हम टमाटर की चटनी पकोड़े हो या डिनर हो उसमें शौक से खाना पसंद करते हैं। आप इसे अपने बच्चों के लंच में भी रखकर दे सकते हैं।

आप भी अक्सर टमाटर की चटनी को घर पर बनाते होंगे? लेकिन, क्या आपकी टमाटर की चटनी का स्वाद रेस्टोरेंट की चटनी के जैसा आया था? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज Khana. behindtalkies आपको टमाटर की चटनी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- तेल
- 1 टी स्पून राई
- 10 कढ़ीपत्ता
- 1 लहसुन की कली
- 1 टी स्पून अदरक
- 5 टमाटर
- 5 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- काली मिर्च
- नमक
- 1 टी स्पून सिरका
- 1 टी स्पून चीनी
Method
सबसे पहले एक पैन में तेल डालें। फिर गर्म होने के बाद उसमें राई, लहसुन, कढ़ीपत्ता, और अदरक डालकर भून लें। उसके बाद इसमें टमाटर को डालें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, काली मिर्च, चीनी और सिरका डाल दें। अब आप इसे अच्छे से भून लें। अब आपकी टमाटर की चटनी तैयार है। आप इसे अपने परिवार के साथ सभी को खाने के साथ सर्व करें।






