- Prep
- 15 min
- Cook
- 50 min
- Total
- 1h 5m
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
वेज भुना हांडी रेसिपी: रोज- रोज हम रोटी- सब्जी खाकर ऊब जाते हैं। हमें भी स्वादिष्ट भोजन खाने का मन करता है। ऐसे में वेज भुना हांडी आपके स्वाद को दोगुना और हटकर बना सकता है। ये मसालेदार भुना हांडी का स्वाद के मामले में कोई मुकाबला नहीं है। ये डिश पूरे भारत देश में बहुत लोकप्रिय है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। हालांकि, इसे बनाने में बहुत सारी सामग्री का इस्तेमाल होता है और इसे बनाने में समय भी अधिक लगता है। पर इसे बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।

लेकिन, क्या आपने इस वेज भुना हांडी के स्वाद को चखा है? आपने इस स्वादिष्ट डिश को कभी अपने घर पर बनाया है? या अगर बनाया है तो इसका स्वाद होटल के स्वाद से अलग हो गया है। तो, आप बिल्कुल फिक्र मत करिए, आज हम आपको वेज भुना हांडी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। जब आप इस डिश को अपने घर पर बनाएंगे, तो आप इसके स्वाद का आनंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ उठा सकेंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप सभी सब्जियों जैसे आलू, गाजर, गोभी और मटर को उबाल कर अलग रख लीजिए। हांडी में देसी घी डाल कर गरम कर लें और 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कर लें। अब आप इसमें एक छोटा चम्मच जीरा डालें और इसे चटकने दें। कटे हुए प्याज़ डालकर भून लें। लहसुन, अदरक और मिर्च का पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद आप टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह भून लें, दही को प्याले में निकाल लें और इसमें लाल मिर्च, हरा धनिया, हल्दी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिए और इस मिश्रण को बर्तन में डाल दें। इस मसाले को अच्छे से भून लें और स्वादानुसार नमक मिला लें। तभी सब्जी में एक खास स्वाद आता है। गैस धीमी करके दूसरी गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें और तड़कने दें।
अब इसमें बीन्स, प्याज और शिमला मिर्च डालकर चला लें। बची हुई उबली सब्जियां डालकर कुछ देर चमचे से चलाते हुए भून लें। सब्जी के स्टर फ्राई होने के बाद, तैयार ग्रेवी में डाल कर अच्छी तरह मिला दें, 2 से 3 मिनट तक पका लें और सर्विंग बाउल में निकाल कर सर्व करें।






