- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snack
वेज हक्का नूडल्स रेसिपी: अगर आप कोई आसान और स्वादिष्ट रेसिपी खोज रहे हैं, तो आप वेज हक्का नूडल्स बना सकते हैं। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। युवा वर्ग के साथ- साथ हर एक वर्ग में हक्का नूडल्स का क्रेज देखने को मिलता है। आप वेज हक्का नूडल्स को बहुत आसानी से घर पर बनाकार अपने बच्चों को खिला सकते हैं।

आप सभी ने जरूर वेज हक्का नूडल्स के स्वाद को चखा होगा? और हो सकता है आपने इसे घर पर भी जरूर बनाया होगा, लेकिन क्या इसका स्वाद रेस्टोरेंट के हक्का नूडल्स की तरह आया था? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको वेज हक्का नूडल्स की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
- हक्का नूडल्स
- हरी, पीली और लाल शिमला मिर्च
- गाजर
- हरी प्याज
- 10 बीन्स
- पत्ता गोभी
- लहसुन
- सोया सॉस
- तेल
- विनेगर
- चिली सॉस
- काली मिर्च पाउडर
- नमक
Method
सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में पानी रखकर गर्म कर लें। इसके बाद पानी में उबाल आने पर इसमें हक्का नूडल्स, नमक और 2 चम्मच तेल डाल दें। ध्यान रखें कि नूडल्स के पूरी तरह पकने से पहले गैस बंद कर दें और छलनी में निकाल कर ठंडे पानी से अच्छी तरह- से धो लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए तेज आंच पर रख दें। अब लहसुन और प्याज डालकर 1 मिनट तक भून लें।
इसके बाद सभी कटी हुई सब्जियां डालें और लगातार चलाते हुए लगभग 2-3 मिनट तक भून लें। अब इसमें नूडल्स, सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। फिर 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए भून लें और गैस को बंद कर दें। अब आपका हक्का नूडल्स तैयार हैं। फिर स्प्रिंग अनियन से गार्निश करें और मंचूरियन के साथ सभी को सर्व करें।






