- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- American, Indian
- Course
- Breakfast
वेजीटेबल टोस्ट रेसिपी: सुबह- सुबह बच्चों को अगर पौष्टिक नाश्ता देना चाहते हैं, तो आप उन्हें वेजिटेबल टोस्ट दें। वेजीटेबल यानी सब्जियां आपकी सेहत और खासतौर पर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए फायदेमंद होती है। इसको खाने के बाद बच्चों का विकास अच्छी तरह से होता है। वेजीटेबल टोस्ट को खाने के बाद बच्चों को आनंद आ जाएगा। आप उन्हें लंच में भी बनाकर दे सकते हैं। क्या आपने कभी अपने बच्चों को ब्रेकफास्ट में वेजीटेबल टोस्ट दिया है?

अगर नहीं दिया है तो आप उन्हें एक पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ते से अनजान रख रहें हैं। ऐसा करके आप उनकी हेल्थ के साथ भी खिलवाड़ कर रहें है। इसलिए आप उन्हें वेजिटेबल टोस्ट बनाकर जरूर दे, जिससे उनकी हेल्थ अच्छी रहें। लेकिन, क्या आपको वेजीटेबल टोस्ट को बनाना आता है। अगर नहीं तो आप फिक्र मत करिए आज हम आपको वेजीटेबल टोस्ट की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आलू को उबाल कर छील लें। आपको इसके साथ में जो भी सब्जी डालनी है, उसे भी डाल लें। अब इसे पका कर रख लें। अब सब्जियों को आलू के साथ मैश कर लें। फिर गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें मक्खन डाल लें। जब मक्खन पिघल जाए तो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भून लें। इसके साथ में राई भी डाल दीजिए। साथ में शिमला मिर्च भी डाल दें। अब उबले हुए आलू और सब्जियां डालकर भून लें। फिर स्वादानुसार नमक और स्वादानुसार मिर्च डाल लें। इसके बाद नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर गैस को बंद कर दें।
अब आप ब्रेड का एक टुकड़ा लें और उस पर बच्चे की पसंद की हरी चटनी या केचप लगा लें। इसके बाद आलू और सब्जियों के मिश्रण को दूसरी स्लाइस पर रखें। फिर अच्छे से फैला लें। अब इसके ऊपर से प्याज और टमाटर की गोल स्लाइस रखें। इसके बाद इसके ऊपर थोड़ा चाट मसाला छिड़कें। फिर दोनों ब्रेड स्लाइस को अच्छी तरह चिपकाने के बाद ब्रेड के ऊपर मक्खन लगा लें। अब इसे टोस्टर या सैंडविच मेकर में डालकर पका लें। अब आपका वेजीटेबल टोस्ट तैयार है।






