- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Main Course
सफेद मक्खन रेसिपी: घर पर बना मक्खन सेहत के लिए बहुत पौष्टिक और फायदेमंद होता है। साथ ही इसके स्वाद की चर्चा भी हर तरफ है। घर पर मक्खन तो बहुत- से लोग बनाते हैं। पर उन्हें सही तरह से मक्खन बनाना नहीं आता है। एक बार मक्खन को बनाने के बाद आप इसे एक सप्ताह तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

लेकिन, क्या आपको मक्खन बनाना आता है? अगर आपको मक्खन बनाना नहीं आता है, तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको मक्खन बनाने की सही और सटीक रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 3 कप मलाई
- दही
- कोल्ड वाटर
- 5 आइस क्यूब्स
Method
सबसे पहले आपको रोजाना दूध से मलाई की लेयर को निकालकर इसे एक कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रख लेना है। जब ये अच्छी मात्रा में इकट्ठा हो जाए, तो बाउल को फ्रिज से बाहर निकाल लें और इसे कमरे के तापमान पर आने देना है। अब आप इसमें 2 टेबल स्पून दही मिलाकर 6 घंटों के लिए रख दें। इसके बाद आप इस मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकाल लीजिए। फिर इसमें 1 कप आइस कोल्ड वाटर और 4 से 5 आइस क्यूब्स मिला लें।
अब आप एक इलेक्ट्रिक हैंड ब्लेंडर लें और मिश्रण को ब्लेंड कर लें। आप इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक मिश्रण से छोटे-छोटे चंक न निकलने लगें। धीरे-धीरे बटर की लेयर ऊपर आ जाएगी। बटर को बॉल की शेप दें। एक बॉउल में ठंडा पानी लें और इस बॉल को उसमें डाल दीजिए। अब आपका मक्खन बनकर तैयार है। अब आप इसे फ्रिज में रख दें।






