- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Amritsar, Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
अमृतसरी- स्टाइल चिकन मसाला रेसिपी: अगर नॉन वेज लोगों से पूछा जाए, तो उनकी पहली पसंद चिकन से बनी डिश ही होगी। पर बात अगर सर्दी के मौसम में चिकन खाने की करें, तो ये किसी रामबाण नुस्खे से कम नहीं है। चिकन आपके शरीर को गर्मी देता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ऐसी ही एक डिश चिकन मसाला है। ये एक मसालेदार डिश है। मजे कि बात ये है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और इसका स्वाद बहुत ही टेस्टी होता है। आप इसे अपने बच्चों के लंच में दे सकते हैं।

इसे नान और चावल के साथ खाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है क्या आपने कभी घर पर चिकन मसाला बनाया है? या सिर्फ इसके स्वाद का आनंद होटल में ही लिया है? हो सकता है आपको इसका स्वाद इतना अधिक पसंद आया हो और आपने इसे घर पर आकर बनाया हो, लेकिन आपसे इसका स्वाद बिगड़ गया हो। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको चिकन मसाला रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप तवे को गरम करके इसमें जीरा डाल दें। जीरा को फूटने दें फिर आप इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब टमाटर डालकर भून लें। फिर आप इसमें गरम मसाला, नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब गैस तेज कर दें। फिर चिकन के टुकड़े डाल दें और चिकन के टुकड़ों को मसाले में पूरी तरह मिला दें। अब आप आधा कप पानी डालें और इसमें उबाल आने दें। अब गैस की आंच धीमी पर चिकन को नरम होने तक पकने दें। फिर गैस को बंद कर दें और हरी धनिया से गार्निश करके अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






