- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
ब्रेड ऑमलेट सैंडविच रेसिपी: हमारे स्वास्थ्य के लिए ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी होता है। अगर ब्रेकफास्ट अच्छा नहीं मिले, तो हमारी सेहत और हमारा मूड दोनों खराब हो जाता है। लेकिन, अगर आप ब्रेकफास्ट में ब्रेड ऑमलेट सैंडविच खाएंगे, तो आपका मूड और स्वास्थ्य दोनों अच्छा हो जाएगा। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है।

क्या आपने पहले कभी ब्रेड ऑमलेट सैंडविच खाया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर आप फिक्र मत करिए आज हम आपको ब्रेड ऑमलेट सैंडविच की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप दोनों अंडों को एक बाउल में फोड़ लें और उनके अंदर का हिस्सा निकालकर उन्हें अच्छी तरह से फेंट लीजिए। अब फेंटे हुए अंडे में बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप इसके बाद एक पैन को गर्म कर लें। इसके बाद एक बड़े चम्मच से अंडे के मिश्रण को फैला दीजिए। इसके बाद मिश्रण के चारों तरफ मक्खन लगा लें।
इसके बाद ऑमलेट को एक तरफ से सेंक लें और इसके सिक जाने के बाद दूसरी तरफ भी मक्खन लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लीजिए। अब आप इसके बाद ब्रेड पर बटर लगाकर उस पर पहले से बना ऑमलेट रख लें। फिर दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दीजिए। अब आप सैंडविच को मेकर में या तवे पर बटर लगाकर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। इसके बाद ब्रेड ऑमलेट सैंडविच को प्लेट में निकाल लें और टोमैटो केचप के साथ गरमागरम सभी को सर्व कर लें।






