- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
ग्रेवी रेसिपी: सब्जी में स्वाद तब अच्छा आता है जब उसकी ग्रेवी अच्छी होती है। हम अकसर होटल की सब्जी खाना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको ग्रेवी बनाना नहीं आता है। सब्जी को स्वादिष्ट और चटपटा ग्रेवी बनाती है। अगर ग्रेवी ही अच्छी नहीं होगी तो आपकी सब्जी का स्वाद बिमारों वाले भोजन की तरह लगेगा।

आज हम जो आपको ग्रेवी बनाने की रेसिपी बताएंगे, वो आप अपनी किसी भी डिश पर लागू कर सकते हैं। एक बार बनाने के बाद आप अपनी खुद की उंगलियां चाट जाएंगे। पर इसके लिए आपको इस रेसिपी को पढ़ना होगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन लेकर उसमें थोड़ा- सा तेल डालकर गर्म कर लें। अब आप इसमें काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च और तेज पत्ता डाल दें। जब ये पक जाए तो इसमें कटे हुए प्याज डाल दीजिए। फिर प्याज को सुनहरा होने तक अच्छे से भून लें। उसके बाद आप कटा हुआ अदरक और लहसुन डाल दें और इसे पकने दें
इसके बाद आप इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डाल दीजिए और इन्हें नरम होने तक पका लें। फिर नमक डालकर मिला लें। थोड़ी देर बाद इसमें दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दें। अब आप इसे प्याज़-टमाटर के मसाले के साथ पैन में डालें और चलाएं। थोडी देर बाद गैस बंद कर दें। अब आपकी स्वादिष्ट ग्रेवी बनकर तैयार है।






