- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Side Dish
ग्रीन चिली सॉस रेसिपी: जब हम अपने घर पर पकोड़े या चिप्स कुछ भी बनाते है और अगर इसके साथ खाने के लिए कुछ टेस्टी हो तो आनंद आ जाता है। हम अक्सर छुटने या सॉस ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन, अगर बार ग्रीन चिली सॉस की आ जाए, तो इसके स्वाद की तारीफ से आप भी बच नहीं सकते है। जी, हां क्योंकि इसका स्वाद है ही इतना तीखा और चटपटा, आप सबने ग्रीन चिली सॉस को जरुर खाया होगा। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को कभी भी सर्व कर सकते हैं। इससे आपके खाने का स्वाद दोगुना हो जाएगा।

लेकिन, क्या आपको ग्रीन चिली सॉस बनाना आता है? अगर हां, तो क्या आपको होटल जैसे स्वादिष्ट और तीखा ग्रीन चिली सॉस बनाना आता है? या आप उस स्वाद से खुद को अनजान रखते हैं? अगर ऐसा है तो अब आपको अपने स्वाद के साथ समझौता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको ग्रीन चिली सॉस की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 1 किलो हरी मिर्च
- सफेद सिरका
- तेल
- सोडियम बेनज़ोएट
- नमक
Method
सबसे पहले आप सिरके में नमक डालकर उसे अच्छी तरह घोलकर हरी मिर्च में डाल दें। अब इसको 1 घंटे के लिए अलग रख दें। अब मिश्रण को गर्म कर लें। इसे जबतक गर्म करें तब तक उबाल न आ जाए। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। अब आपका ग्रीन चिली सॉस बनकर तैयार है। अब आप इसमें सोडियम बेंजोएट का मिश्रण मिलाकर एक टाइट कंटेनर में रख दें। जब मन करें निकले और अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।






