- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
मलाई कोफ्ता रेसिपी: खाने का असली मज़ा जब आता है, जब हमें हमारी मनचाही डिश खाने को मिलती है। ऐसी ही एक डिश मलाई कोफ्ता है, जिसके स्वाद के लोग दीवाने हैं। इसे बनाना थोड़ा मुश्किल जरूर है, पर हमारी मालाई कोफ्ता रेसिपी के द्वारा ये आपके लिए आसान हो जाएगा। आप इसे रविवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ खा सकते हैं।

क्या आपने पहले कभी मलाई कोफ्ता खाया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको मलाई कोफ्ता की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप उबले हुए आलू को फ्रिज में 4-6 घंटे के लिए रखकर छोड़ दिजिए। इसके बाद आलू, पनीर और मैदा को मैश कर लिजिए। अब इसमें किशमिश और काजू को छोटे-छोटे पीस डाल दें। इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच चीनी मिला लें। अब क कढ़ाही में तेल गर्म कर लें।अब पनीर के मिक्सचर की बॉल्स बनाकर अंदर ड्राई फ्रूट्स भर लिजिए। इसके बाद कोफ्ते को अच्छी तरह फ्राई कर लें। अब प्याज़, अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर पेस्ट को फ्राई कर लिजिए।
इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट डाल दें। अब 2 बड़े चम्मच गर्म दूध पेस्ट में मिला लें। अब इसमें सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह भून लें। इसके बाद आप इसमें आधा कप पानी मिला लें। जब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो इसमें क्रीम या मलाई, एक बड़ा चम्मच चीनी और कसूरी मेथी डाल दें। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तो इसमें तले हुए कोफ्ते डाल दें। अब आपका मलाई कोफ्ता बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करे्ं। रोटी के साथ गरमागरम परोसें।






