- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
मटर पनीर रेसिपी: हम सभी को अपनी जिंदगी में मसाला चाहिए होता है। उसी प्रकार हमें अपने स्वाद में भी मसाला चाहिए होता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक मसालेदार रेसिपी मटर पनीर लेकर आएं हैं, जिसे खाने के बाद आपको आनंद आ जाएगा। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। हालांकि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय लगता है और इसे बनाने में बहुत ज्यादा सामग्री का भी इस्तेमाल होता है।

क्या आप सभी ने मटर पनीर खाया है? अगर खाया है तो क्या आपने इसे होटल या किसी के घर पर खाया है? अगर हां तो आपको इसका स्वाद जरूर पसंद आया होगा। पर क्या आपने मटर पनीर को कभी घर पर बनाने का ट्राई किया है? अगर हां और इसका स्वाद आपसे बिगड़ गया है तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको मटर पनीर की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप प्याज, लहसुन और अदरक को पीस कर पेस्ट बना लीजिए। इसके बाद तेल गरम कर लें और उसमें जीरा और तेज पत्ता डाल दें। अब आप इसमें तैयार प्याज का पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद इसमें हल्दी, टमाटर, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर भून लें। अब इसमें मटर के दाने, पनीर के टुकड़े और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर पका लें। अब 2 कप पानी डालकर उबाल आने दें और धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक पका लें। इसके बाद धनिया पत्ती से सजाकर अपनी पसंद की रोटी के साथ गरमागरम सभी को सर्व करें।






