- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Mexico
- Course
- Snack
मैक्सिकन टाकोज रेसिपी: स्वादिष्ट और मसालेदार खाना सभी को बहुत पसंद होता है। ऐसी ही एक डिश मैक्सिकन टाकोज है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। वैसे तो ये एक मैक्सिको डिश है। लेकिन, अपने स्वाद के कारण ये पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। हालांकि, इसे बनाने में अधिक समय लगता है, लेकिन एक बार बन जाने के बाद इसकी सारी मेहनत वसूल हो जाती है।

क्या आपने पहले कभी मैक्सिकन टाकोज को खाया है? अगर नहीं तो अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। क्या आपने इस डिश को कभी घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको मैक्सिकन टाकोज की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- टाकोज शेल्स
- उबले राजमा
- प्याज
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- टमाटर प्यूरी या पेस्ट
- टोमेटो कैचप
- नमक-रेड चिली फ्लेक्स और ओरेगेनो
- उबले अमेरिकन कॉर्न
- तेल
- कटे सलाद के पत्ते
- टोमेटो कैचप
- चिली सॉस
- प्रोसेस्ड चीज
Method
सबसे पहले आप तेल गरम कर लें। इसके बाद आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज़ को डालकर 2-3 मिनट तक भून लें। इसके बाद आप टमाटर का पेस्ट डालकर और बाकी सामग्री मिलाकर सॉस तैयार कर लीजिए। अब आधे सॉस को निकाल कर अलग रख दीजिए और आधे सॉस में उबली हुई राजमा डालकर मिला लें। पहले राजमा मिश्रण को नाचोज़ के खोल में भर दीजिए। फिर ऊपर से बचा हुआ टोमैटो सॉस डाल दें। अब आप इसके ऊपर टोमैटो केचप या चिली सॉस छिड़क दें। अंत में कटे हुए प्याज़, कसा हुआ चीज़ और लेटस के पत्ते डाल दें। अब आपका मैक्सिकन टाकोज बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






