- Prep
- 20 min
- Cook
- 55 min
- Total
- 1h 15m
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
गलौटी कबाब रेसिपी: नॉन वेज लोगों को कबाब बहुत पसंद होता है। वहीं, बात अगर गलौटी कबाब की हो, तो इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। जी, हां इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। हालांकि, इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय लगता है और गलौटी कबाब को बनाने के लिए बहुत सारी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। पर एक बार बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी। आपको गलौटी कबाब खाने के बाद आनंद आ जाएगा।

क्या आपने पहले कभी गलौटी कबाब को खाया है? अगर हां, तो क्या आपको पता है गलौटी कबाब को कैसे बनाते हैं? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए Khana.behindtalkies आपको गलौटी कबाब की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- कीमा
- 100 ग्राम कच्चा पपीता
- अदरक
- लहसुन
- 8 लौंग
- काली इलायची के बीज़
- खसखस के बीज़
- काली मिर्च के दाने
- दालचीनी
- नारियल
- जावित्री
- हरी इलायची
- जायफल
- लाल मिर्च पाउडर
- प्याज
- हरा धनिया
- हरी मिर्च
- नमक
- बेसन
- अंडा
- घी
- नींबू का रस
Method
बसे पहले आप पिसी हुई सारी सामग्री में कीमा बनाया हुआ मांस मिलाकर 4- 5 घंटे के लिए अलग रख दीजिए। अब हरा धनिया, हरी मिर्च, बेसन और अंडा डाल दें। अब इसमें मीट मिलाकर कुछ देर आटे की तरह गूंथ लीजिए। इसके बाद गोल लोई बना लें। अब आप इसे ½ घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए। अब आप एक पैन में घी गरम कर लें। इसके बाद कबाब तल लीजिए। जब यह एक तरफ से हल्का ब्राउन हो जाए, तो इसे पलट दीजिए। अब आप इसे अच्छे से भुन जाने के बाद इसमें नींबू का रस डालकर सभी को सर्व कर दें।






