- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Hyderabad, Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
मिर्ची का सालन रेसिपी: रोजाना एक ही स्वाद का खाना खा कर हम ऊब जाते है। हमें जिस तरह अपनी जिंदगी में मसाला चाहिए होता है, उसी प्रकार हमें अपने स्वाद में भी मसाला चाहिए होता है। बिना मसाले के जिंदगी और स्वाद दोनों ही अधूरे हैं। ऐसी ही एक डिश है मिर्ची का सालन जिसे खाने के बाद आपका मूड और स्वाद दोनों अच्छा हो जाएगा। ये बेहद स्वादिष्ट, चटपटा और मसालेदार है। इसकी जितनी तारीफ करें उतनी कम है। हालांकि, इसे बनाने में थोड़ा- सा ज्यादा समय लगता है। आप इसे अगर चावल के साथ खाएंगे, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

पर क्या आपने मिर्ची का सालन खाया है? या आप अभी तक इसके स्वाद से अनजान है? अगर ऐसा है तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। एक बार अगर आप मिर्ची का सालन खा लेंगे, तो आप बार- बार मांगेंगे। लेकिन, अगर आपको ये बनाना ही नहीं आता, तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए क्योंकि आज हम आपको मिर्ची का सालन बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें हरी मिर्च को काट कर डाल दें। फिर इसे 1 मिनट के लिए डीप फ्राई कर लें। अब इसमें तिल, धनिया और जीरा को सूखा भून लिजिए।फिर इसमें तिल, मूंगफली, मूंगफली धनिया, जीरा, लाल मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट बना लिजिए। अब आप एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करके उसमें राई डालें और उसे चटकने दें और फिर इसमें करी पत्ते डाल दें।
अब आप प्याज डाल दें और प्याज को तब तक भूनें जबतक उसका रंग हल्का सुनहरा ना हो जाए।अब इसमें हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।अब जो मसाला पेस्ट तैयार किया था वो इस पैन में डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे 10-15 मिनट के लिए पकने दें। फिर इसमें इमली का गूदा डाल दें और इसे थोड़ी देर पकने दें। थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें। अब आपका गर्मागर्म मिर्ची का सालन तैयार है। आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को। सर्व करें।






