- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
मटन कड़ाही रेसिपी: नॉन वेज लोगों की पहली पसंद मटन से बनी हर एक डिश होता है। मटन सर्दी के मौसम में बहुत फायदेमंद होता है। ऐसी ही एक डिश मटन कड़ाही है। इस डिश की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। हालांकि, इस डिश को बनने में ज्यादा समय लगता है, लेकिन एक बार बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।

आप मटन कड़ाही को रविवार के दिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ खा सकते हैं। इसे खाने के बाद आपको आनंद आ जाएगा। हो सकता है आपने मटन कड़ाही को अपने घर पर बनाया भी हो, लेकिन इसका स्वाद होटल के स्वाद से अलग आया हो। तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको मटन कड़ाही की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
- 500 ग्राम मटन पीस
- अदरक का पेस्ट
- लहसुन का पेस्ट
- प्याज का पेस्ट
- तेल
- जीरा
- गरम मसाला
- नमक
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 2 टमाटर
Method
सबसे पहले एक पैन में तेल गरम कर लें। फिर उसमें जीरा और तेज पत्ते डाल दें। जब यह चटकने लगे तो इसमें अदरक, लहसुन और प्याज डाल दें। फिर इसे तेज आंच पर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। अब इसमें गरम मसाला, हल्दी नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दें। इसके बाद गैस पर तेल लगा कर रख लें। फिर इसमें मीट डालकर इसे हल्का- सा नरम होने दें। अब आप मटन को पकाने के लिए थोड़ा पानी डाल दें।
इसके बाद आप आंच धीमी कर दें और मीट को पकने दें। फिर इसे ढक कर रख दें। अब आपक मटन कड़ाही बनकर तैयार है। आप इसे थोडी देर बाद सभी को सर्व करें।






