- Prep
- 10 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
तीख़ा मुर्ग रेसिपी: नॉन वेज लोगों को चिकन और मटन से बनी डिश बहुत पसंद होती है। पर अगर बात तीखे मुर्ग की हो, तो इसका नाम सुनते ही नॉन वेज लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। ये मसालेदार और तीखा मुर्ग सिर्फ नाम से ही नहीं खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। हालांकि, इसे बनाने में बहुत अधिक समय लगता है, लेकिन एक बार बन जाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी। आप इसे रविवार को अपने परिवार के सभी सदस्यों को बनाकर खिला सकते हैं।

क्या आपने कभी तीखा मुर्ग खाया है? अगर खाया है तो आप इसके स्वाद से जरुर परिचित होंगे। हो सकता है आपने कभी इसका स्वाद होटल या अपने किसी रिश्तेदार के घर पर खाया होगा और फिर आपने इसे घर पर बनाया होगा, लेकिन आपको इसका स्वाद पसंद नहीं आया होगा। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको तीखा मुर्ग की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में सरसों का तेल गर्म करके उसमें सौंफ डाल दें। अब इसमें कटा हुआ लहसुन डाल दें। फिर कुछ देर के लिए हल्का भून लें। अब इसमें कटे हुए प्याज, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च डाल दें।इसके बाद अब प्याज ब्राउन होने तक भून लें। साथ ही एक दूसरे पैन में करी पत्ते को भूनकर क्रश कर लें। इसके बाद भुने हुए मिश्रण में चिकन के टुकड़े और टमाटर का पेस्ट डाल दें। फिर बाकी बचे साबुत मसाले डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद गार्निशिंग के लिए धनिया और पुदीने की पत्तियां डाल दें। अब आपका तीखा मुर्ग बनकर तैयार है। अब आप सभी को सर्व कर दें।






