- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Dry Fruit Shake Recipe: डिनर के बाद स्वादिष्ट डेजर्ट मिल जाए, तो आनंद आ जाता है। डेजर्ट अच्छा हो तो नींद भी अच्छी आती है। ऐसा ही एक डेजर्ट ड्राई फ्रूट शेक है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें, उतनी कम है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है और इसे खाने के बाद आनंद आ जाता है। आप इसे एक बार अपने परिवार के सदस्यों के देंगे, तो वो आपसे ड्राई फ्रूट शेक रोज मांगेंगे। Also Read: टोफू भुर्जी रेसिपी (Tofu Bhurji Recipe In Hindi)

क्या आपने पहले कभी ड्राई फ्रूट शेक पीया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर हम आपके स्वाद के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। जी, हां आज हम आपको ड्राई फ्रूट शेक की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- खजूर
- काजू
- बादाम
- पिस्ता
- किशमिश
- दूध
- अंजीर
- केसर के लच्छे
- चीनी
- इलायची पाउडर
Method
सबसे पहले आप ½ कप दूध लेकर उसमें सारे मेवे डालकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद जब सारे मेवे अच्छे से मिल जाएं, तो इसमें चीनी और बचा हुआ दूध डालकर मिक्सी में अच्छी तरह फेंट लीजिए। अब आप एक गिलास में 1-2 आइस क्यूब डालकर तैयार ड्राई फ्रूट शेक सभी को सर्व कर लें।






