- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Tofu Bhurji Recipe: हम सभी को अलग – अलग डिश खाना पसंद होता है। ऐसी ही एक डिश टोफू भुर्जी है। इसे चाइना में बहुत चाव से खाया जाता है। लेकिन, अपने स्वाद के कारण इसे भारत देश में भी पसंद किया जाता है। टोफू सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। आप इसे पनीर की जगह पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Also Read: बेक्ड चिकन सीख रेसिपी (Baked Chicken Seekh Recipe)

क्या आपने पहले कभी टोफू भुर्जी खाई है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर Khana. behind talkies आपके स्वाद के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। जी हां आज हम आपको टेस्टी और पौष्टिक टोफू भुर्जी की रेसिपी बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 100 ग्राम टोफू
- टमाटर
- प्याज
- रिफाइंड तेल
- ½ टी स्पून अदरक का पेस्ट
- ½ टी स्पून लहसुन का पेस्ट
- ½ टी स्पून जीरा
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- नमक
Method
सबसे पहले आप टोफू को कद्दूकस कर लीजिए। अब आप प्याज और टमाटर को काटकर एक तरफ रख दीजिए। इसके बाद एक पैन में तेल गरम करके उसमें जीरा डाल दें और इसे 30 सेकेंड्स के लिए भून लें। इसके बाद आप अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, कटा हुआ प्याज, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भून लें। फिर कटे हुए टमाटर, नमक डालकर टमाटर के नरम होने तक पका लें। अब आप कसा हुआ टोफू डालें और 2 मिनट तक चलाते रहें और फिर गैस बंद कर दें। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






