- Prep
- 3 min
- Cook
- 3 min
- Total
- 6 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
गुड़ की चाय की रेसिपी: कुछ लोगों को चाय पीना बेहद पसंद होता है। वहीं, सर्दी के मौसम में बहुत- से लोगों को गुड़ की चाय पीना बहुत पसंद होता है। ये सर्दी के मौसम में आपके लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। पर इसको बनाते समय आपको कुछ बातों का बेहद ध्यान रखना होगा।

क्या आप सभी ने गुड़ की चाय कभी पी है? अगर नहीं तो आप इसे जरूर पिएं, क्योंकि इसके स्वाद के बहुत लोग दीवाने हैं। पर अगर आपको गुड़ की चाय बनानी नहीं आती है तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको गुड़ की चाय बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- गुड़
- चायपत्ती
- काली मिर्च
- लौंग
- इलायची
- अदरक
- तुलसी का पत्ते
- दूध
Method
सबसे पहले आप एक पैन में पानी डाल दें। इसके बाद आप इस उबलते पानी में स्वादानुसार थोड़ा- सा डाल दीजिए। अब इसके साथ ही काली मिर्च, लौंग, इलायची, अदरक और तुलसी के पत्ते डाल दें। अब आप इस मिश्रण को कुछ देर तक उबाल लें। अब जब इसमें से महक आने लगे, तो इसमें कुछ चाय की पत्तियां डाल दें। अब आप ऊपर से दूध गर्म करके डाल दें और अंत में सभी को सर्व करें।






