- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Dessert
गोंद के लड्डू की रेसिपी: लड्डू सभी को बहुत पसंद होते हैं, लेकिन अगर बात गोंद के लड्डू की हो तो इसकी बात अलग है। ठंड के मौसम में रोजाना एक लड्डू खाकर आप अपने शरीर की ताकत बढ़ा सकते हैं। ठंड के मौसम में गोंद के लड्डू आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये आपके शरीर को गर्म रखता है। आप इसे डिनर के बाद भी अपने परिवार के साथ डेजर्ट के रूप में खा सकते हैं।

आपने गोंद के लड्डू का नाम तो ज़रूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने गोंद के लड्डू को कभी खाया है? और अगर खाया है तो क्या आपने कभी गोंद के लड्डू को घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज Khana. behindtalkies आपको गोंद के लड्डू की रेसिपी के बारे में बताएगा।
Ingredients
- 1 कप आटा
- घी
- 1 कप पिसी चीनी
- 50 ग्राम काजू
- 50 ग्राम बादाम
- 50 ग्राम पिस्ता
- 50 ग्राम तरबूज के बीज
Method
सबसे पहले आप एक भारी तले की कढ़ाई लें। फिर गैस पर घी रख कर गरम लें। जब घी पिघल जाए, तो इसमें खाने वाली गोंद डालकर मध्यम आंच पर भून लें। जब गोंद का कलर गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो गैस बंद कर दें। फिर गोंद को निकालकर कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। थोड़ा ठंडा होने पर गोंद को कूट लीजिये या मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब एक बार फिर से कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें मैदा डालकर मध्यम आंच पर भून लें।
मैदा को लगातार चलाते रहें ताकि पकते समय आटा जले नहीं। जब आटे का रंग हल्का ब्राउन होने लगे तो उसमें गोंद, काजू, तरबूज के बीज, पिस्ते और बादाम डालकर अच्छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें। आप चाहे तो इस मिश्रण में सूखे मेवे भूनने के बाद डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण को कड़ाही से निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब मैदा और गोंद के इस मिश्रण में पिसी हुई चीनी मिलाएं। अब एक बार फिर से मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और इस मिश्रण के लड्डू बांधना शुरू करें। सारे मिश्रण से एक-एक करके लड्डू बना लें। इस तरह आपके स्वादिष्ट और सेहतमंद गोंद के लड्डू तैयार हैं।






