- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Maharastra
- Course
- Breakfast, Snacks
पूरन पोली रेसिपी: महाराष्ट्र की बहुत- सी डिश लोकप्रिय है। पर अगर बात पूरन पोली की करें तो इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। इसे त्योहार में अकसर बनाया जाता है। पूरन पोली एक स्वीट डिश है, जिसकी मिठास सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। अगर आप पूरन पोली को सफेद मक्खन और गरमागरम चाय के साथ खाएंगे, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।आप सभी ने पूरन पोली का नाम तो जरूर सुना होगा।

लेकिन, क्या कभी इसका स्वाद भी चखा है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर आप फ़िक्र मत करिए Khana.behindtalkies आपको पूरन पोली डिश के स्वाद से अनजान नहीं रहने देगा। जी, हां आज हम आपको स्वादिष्ट पूरन पोली की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप दाल को धोकर रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए। इसके बाद मैदा में नमक, और सूजी डालकर अच्छी तरह गूंथ कर इसे आधे घंटे के लिए अलग रख दीजिए। अब आप कुकर में दाल और पानी डालकर एक सीटी आने तक अच्छी तरह से पका लें। जब आपकी दाल पक जाए, तो उसे एक पैन में डालें और उसमें गुड़ या चीनी डाल दें। अब दाल को गाढ़ा होने तक पका लें, फिर गैस बंद कर दें।
अब आप इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें ताकि आटे में पूरन आसानी से भर सके। इसके बाद जब आटा सैट हो जाए, तो इसकी लोइयां बनाकर पूरन डालकर इसको बेल लीजिए। अब आप पैन में थोडा़- सा घी डालकर पोली डाल दीजिए और फिर घी लगाकर दोनों तरफ से सेंक लीजिए। अब आपकी पूरन पोली बनकर तैयार है।






